पंजाबी एक्टर परमीश वर्मा को एक शो के दौरान गोली मारी, इस गैंगस्टर ने हमले का जिम्मा लिया

Recommended Video

Gaal Ni Kadni Singer Parmish Verma को मारी गोली | FilmiBeat

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। पंजाबी सिंगर, अभिनेता और निर्देशक परमीश वर्मा किसी अज्ञात युवके के द्वारा गोली मार दी गई है। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि उनको देर रात गोली मारकर हमलावर मौके से फरार हो गया।

बता दें कि परमीश को मोहाली में गोली मारी गई थी और वहीं के अस्पताल में वो भर्ती है। बता दें कि पंजाबी इंडस्ट्री का उभरता हुआ स्टार परमीश को कहा जा रहा है और उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना गाल नी कडनी काफी बड़ा हिट हुआ है।

bhojpuri cinema, bhojpuri film, parmish verma, परमीश वर्मा, भोजपुरी सिनेमा, भोजपुरी फिल्म

मिली जानकारी के मुताबिक वो मोहाली में शो करने गए और शो के दौरान ही किसी ने उनके ऊपर गोली चला दी। आनन फानन में उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसके अलावा उनके परिवार वाले फैंस काफी परेशान है क्योंकि उनको एमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है और उनका अभी भी इलाज चल रहा है। क्षेत्रीय एसएसपी ने बताया कि उनको मोहाली के सेक्टर 19 मे गोली मारी गई है और वहीं पर उनका प्रोग्राम चल रहा था।

मरमीश के फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि उनके घुटने में गोली लगी थी और वो अब खतरे से बाहर आ चुके है और अस्पताल में उनको कुछ और समय तक रहना पड़ सकता है।

बता दे कि परमीश को गोली मारने का जिम्मा एक गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने लिया है और वो एक लोकल गैंगस्टर बताया जा रहा है। इस शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट डाला है और हमले का जिम्मा लेते हुए लिखा है कि हां मैने गोली मारी है और तुझे जहां मिलना हो मिल लेना।

आगे उसने कहा है कि इस बार तो तू बच गया लेकिन अब नहीं बचेगा। परमीश के जानने वालों की माने तो उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

बता दें कि इस समय पंजाबी सिनेमा और संगीत की माने तो परमीश युवाओं के दिलों पर राज रहा है और युवा परमीश वर्मा को काफी ज्यादा पसंद कर करते है।

शुक्रवार की रात कुछ ऐसा हुआ जिसने अचानक लोगों की खुशी को डर में बदल दिया और परमीश को गोली मार दी गई। हालांकि जिस शख्स ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ये पोस्ट डाला था उसको परमीश के फैंस ने खूब गालियां दी है और बुरा भला कहा था।

फिलहाल परमीश अब खतरे से बाहर है और बहुत जल्द फिर से अपने फैंस के सामने अपनी आवाज और अभिनय के साथ वापस लौटेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X