वायरल हो गया एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो, नशे में थीं धुत, अब खुद लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर दी सफाई

Tanjin Tisha viral video: बांग्लादेश एक्ट्रेस तंजिन तिशा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उनका एक प्राइवेट वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया था, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में तिशा शराब के नशे में लिफ्ट में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दो और एक्ट्रेस भी थीं।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस होने लगीं ट्रोल
तंजिन तिशा को अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दोस्तों के साथ नाचते और मस्ती करते देखा गया। वीडियो तुरंत वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फेसबुक अकाउंट पर ये पर्सनल वीडियो लीक होने के बाद से एक्ट्रेस को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है।
हालांकि, तिशा ने कहा है कि ये 6 साल पुराना वीडियो है और किसी ने उनकी इमेज खराब करने के लिए इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। आलोचनाओं का सामना करने के बाद वीडियो को हटा दिया गया था।
वायरल वीडियो पर दी सफाई
एक्ट्रेस ने अब इस मामले को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- "ये एक पर्सनल वीडियो है, ऐसे में मुझे लगता है कि किसी सफाई की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी मैं आपसे एक गुजारिश करती हूं कि मुझे इस वीडियो को लेकर जज ना करें। सबकी अपनी निजी जिंदगी होती है। आप मुझे बतौर अभिनेत्री जज करें क्योंकि मैं हमेशा एक आर्टिस्ट के तौर पर लोगों के जहन में रहना चाहती हूं।"
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- "किसी की परमिशन के बिना उसका प्राइवेट वीडियो ऐसे शेयर करना एक अपराध है। ये प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन करता है। जिस किसी ने भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, मैं उसके खिलाफ केस करूंगी। मैं इसके अलावा अब कुछ नहीं कहना चाहती। मैं कानून के हिसाब से चलूंगी। ये एक कानूनी कार्रवाई होगी। मुझे हमारे कानून पर पूरा भरोसा है।"


Click it and Unblock the Notifications












