..................... Shocking: When Kriti Kharbanda found a hidden camera in her hotel room, once inappropriately touched - Hindi Filmibeat

कृति खरबंदा ने किया शॉकिंग खुलासा, होटल के रूम में स्टॉफ ने छिपा रखा था कैमरा, बोलीं- बहुत बुरा अनुभव था..

shocking-kriti-kharbanda-found-a-hidden-camera-in-her-hotel-room-shared-horrible-experience

Kriti Kharbanda: एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने एक बुरे अनुभव का जिक्र किया, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार उन्हें उनके होटल के रूम में सेट-टॉप बॉक्स के ठीक पीछे एक छिपा हुआ कैमरा मिला था। उन्होंने कहा कि वो बहुत ही परेशान करने वाला अनुभव था।

Hauterrfly को दिए एक इंटरव्यू में कृति ने कहा, "यह घटना मेरे साथ तब हुई थी, जब मैं एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग कर रही थी। होटल में काम करने वाला एक लड़का मेरे रूम में कैमरा छिपा गया था। रूम में जब हमने चीजें उलटी-पलटी तो सेट टॉप बॉक्स के पीछे वाला कैमरा दिखा।"

होटल रूम में सभी चीजों को चेक करती हूं

कृति ने बताया कि उन्हें और उनकी टीम को होटल रूम में चेक इन करने से पहले कई चीजें चैक करने की आदत है। इस घटना के दौरान भी उन्होंने रूम में जाते ही सब चेक किया, जब उन्हें कैमरा दिखा। ऐसे में उन्होंने कुछ गलत होने से पहले ही यह कैमरा पकड़ लिया था।

एक्ट्रेस ने कहा, "इतना तो तय है कि वो लड़का इस काम में परफेक्ट नहीं था। उसने कैमरे को इतनी बुरी तरह रखा हुआ था कि मैं उसे देख सकती थी। उसने इसे सेट-टॉप बॉक्स के पीछे सेट किया था। लेकिन ये बहुत ही डरावना अनुभव था।"

सेल्फी लेने के दौरान एक आदमी ने गलत तरीके से छुआ

एक्ट्रेस ने ये घटना शेयर करते हुए सभी को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आपको अपने आप ही सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने एक और घटना शेयर करते हुए बताया कैसे एक आदमी ने फोटो खिंचवाते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ था और उसने उसे इतनी जोर से चुटकी काटी थी कि उसके शरीर में खून का थक्का जम गया था। कृति ने कहा, "यह बहुत बुरा अनुभव है, लेकिन ऐसा होता है और कई बार होता है। कई बार मुझे समझ नहीं आ पाता कि मैं कैसे प्रतिक्रिया दूं। मैं सदमे में थी, मैं अचंभित थी.."

Read more about: kriti kharbanda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X