Breaking: तीन लोगों का अलग अलग दावा उन्होंने उतारी सुशांत की लटकती हुई लाश
सुशांत सिंह राजपूत के केस में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है और अब रिपब्लिक टीवी के एक स्टिंग ऑपरेशन में सुशांत सिंह राजपूत की लटकती हुई बॉडी को लेकर भी तीन अलग अलग बयान सामने आ चुके हैं।
रिपब्लिक टीवी ने एंबुलेंस के ड्राईवर से बात की जिसका कहना है कि पुलिस ने उसे बुलाया था और बॉडी उसने ही उतारी।

वहीं एंबुलेंस के मालिक का कहना है कि सशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी पुलिस ने उतारी थी। लेकिन सबसे दिलचस्प बयान है सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी का।
रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी ने एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में साफ कहा कि मौत के बाद सुशांत को सबसे पहले देखने वाले वो ही थे और उन्होंने ही सुशांत की बॉडी फंदे से अलग की थी।


Click it and Unblock the Notifications