मौत से चंद घंटों पहले सुशांत के फोन से परिवार को गया था मिस्ड कॉल- हैरान कर देने वाला खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत केस में परिवार द्वारा किये गए एफआईआर के बाद मामले ने एक बार फिर रूख बदल लिया है। जहां रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, वहीं कई अन्य हैरान कर देने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार अभी भी केस को सीबीआई को सौंपने से इंकार कर रही है।
अब तक इस केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी, लेकिन अब बिहार पुलिस भी मुंबई पहुंच चुकी है और केस को एक बार फिर टटोला जाएगा। पहले ही दिन से इस केस को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। जिसका जवाब मुंबई पुलिस ने नहीं दिया है और लोगों का मानना है कि पुलिस टालमटोल कर रही है।

एक चैनल द्वारा दिये गए रिपोर्ट जो एक खास बात सामने आ रही है, वह यह कि 14 जून को सुबह 9.30 बजे सुशांत के फोन से उनके परिवार को एक मिस्ड कॉल दिया गया था। हालांकि ये मिस्ड कॉल भी एक रिंग में ही कट गया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications