दीपिका पादुकोण के दिल में कोई खराबी नहीं है, ना ही वो अस्पताल में भर्ती थीं: प्रोड्यूसर ने कहा सब अफवाह

हाल ही में रिपोर्ट्स थीं कि दीपिका पादुकोण की तबीयत, एक शूट के दौरान खराब हो गई। चेकअप के बाद पता चला कि उनके दिल की गति काफी तेज़ है जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ये सब हुआ प्रभास की अगली फिल्म Project K की शूटिंग के दौरान। अब फिल्म की प्रोेड्यूसर प्रियंका दत्ता ने इन सारी खबरों को झूठा बताया है।

प्रियंका दत्ता ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में ये कहा कि दीपिका की तबीयत से जुड़ी सारी खबरें केवल अफवाहें हैं। ये खबरें कहां से आईं पता नहीं लेकिन दीपिका पूरी तरह स्वस्थ हैं।

shocking-deepika-padukone-heart-issue-and-hospitalisation-news-false-says-prabhas-project-k-producer

खबरें ये भी थीं कि दीपिका को चेकअप के बाद तुरंत उनकी टीम अस्पताल लेकर भागी। इसके बाद वो कुछ घंटे अस्पताल में रहीं और डॉक्टर्स ने उन पर निगरानी रखी। लेकिन वो फिर वो पूरी तरह ठीक हो गईं और सेट पर लौट आईं। लेकिन अब फिल्म की प्रोड्यूसर प्रियंका दत्ता ने इन सारी खबरों को अफवाह बताया है।

एक और अफवाहों

एक और अफवाहों

अगर अफवाहों की बात हो ही रही है तो दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक और अफवाह इस समय तेज़ी से गपशप गली में फैली हुई है। इस खबर के मुताबिक, दीपिका पादुकोण, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक कैमियो करनी जा रही हैं वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट में उनका लंबा रोल होगा। इसी रोल की झलक पहले भाग में मिलेगी।

प्रभास की फिल्म की शूटिंग

प्रभास की फिल्म की शूटिंग

वहीं दूसरी अफवाह ये थी कि प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान जब दीपिका की तबीयत बिगड़ी और इस बात की खबर प्रभास को लगी तो उन्होंने एक हफ्ते के सारे बोझिल और थकाने वाले सीन एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन कर दिए जिससे कि दीपिका को पूरा आराम मिल सके। प्रभास की इस फिल्म को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के साथ शूट

अमिताभ बच्चन के साथ शूट

दीपिका पादुकोण, हैदराबाद में अमिताभ बच्चन के साथ शूट कर रही हैं। अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री इससे पहले शूजित सरकार की फिल्म पीकू में दिखाई दे चुकी है। वहीं प्रभास की इस साइंस फिक्शन फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन द इंटर्न रीमेक पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म में पहले ऋषि कपूर थे जिनके निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें रिप्लेस किया है।

कर चुकी हैं पहला शेड्यूल पूरा

कर चुकी हैं पहला शेड्यूल पूरा

बात करें नाग अश्विन की इस साइंस फिक्शन फिल्म की जिसे प्रोजेक्ट K कहा जा रहा है तो इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। केवल इतना पता है कि दीपिका और प्रभास की जोड़ी, इस फिल्म में तबाही मचाने को तैयार है। फिल्म का पहला शेड्यूल भी हैदराबाद में ही था जिसे दीपिका ने फरवरी में पूरा किया था और सेट से ढेर सारे खाने की तस्वीर भी शेयर की थी।

चेन्नई से पहुंची हैदराबाद

चेन्नई से पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद में शूटिंग शुरू करने से पहले, दीपिका पादुकोण चेन्नई में थीं। अपने पिता प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन के मौके पर दीपिका पादुकोण अपने पूरे परिवार के साथ तिरूपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची थीं। भगवान से आशीर्वाद लेने के बाद, दीपिका पादुकोण, अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X