सेलिब्रिटीज जो 2012 में कह गये अलविदा
साल 2012 में कई बॉलीवुड स्टार्स और सेलिब्रिटीज फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह गये। इन सेलिब्रिटीज के फैन्स के लिए ये सोच पाना भी मुश्किल था कि उनके पसंदीदा एक्टर अब कभी भी सिल्वर स्क्रीन्स पर नज़र नहीं आएंगे और वो उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कह गये हैं। लेकिन ये सितारे दूर होकर भी हमेशा अपने फैन्स के दिलों में रहेंगे और उनकी यादगार एक्टिंग हमेशा उनके दिलों में बसेगी। याददगार फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने 21 अक्टूबर 2012 को डेंगू के चलते दम तोड़ दिया। यश चोपड़ा ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उन्होंने 1959 में धूल के फूल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की।
उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के पहले महानायक राजेश खन्ना का भी 18 जुलाई 2012 को निधन हो गया। राजेश खन्ना की उम्र 69 थी और उन्होंने कैंसर के चलते मुंबई में अपने घर में ही आखिरी सांसें लीं। राजेश खन्ना ने को काफी समय से कैंसर था। उनकी देखभाल उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया और दोनों बेटियों रिंकी खन्ना और ट्विंकल खन्ना ने की। हालांकि राजेश खन्ना के निधन की खबर उनकी लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी को लेकर काफी सुर्खियों में रही। कहा गया कि राजेश खन्ना अपने निधन के कई सालों पहले से अनीता आडवाणी के साथ अपने बंगले आशीर्वाद में रह रहे थे।
राजेश खन्ना के अलावा बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा भी इस दुनिया को अलविदा कह गये। यश चोपड़ा जाते जाते भी जब तक है जान जैसी रोमांटिक फिल्म की सौगात और साथ ही शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फ्रेश जोड़ी की सौगात दे गये। उनके जाने से फिल्म के कई पहलू अधूरे रह गये लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिली। आइये एक बार फिर से याद करते हैं उन सभी सेलिब्रिटीज से जो हमें साल 2012 में अलविदा कह गये।


Click it and Unblock the Notifications











