RUMOUR..शाहरुख खान के बारे में इतनी बुरी खबर वायरल..हद है !
शाहरुख खान की प्लेन क्रैश में मौत की अफवाहें हो रही हैं वायरल।
इसे कहते हैं सोशल मीडिया का नेगेटिव इफेक्ट। यहां पर आवश्यक जानकारियों के अलावा अफवाहें भी बहुत जल्दी वायरल होती हैं। अफवाहों की भी हद ही हो जाती है। किसी के भी बारे में कुछ भी उड़ा देना सही तो नहीं है।

अब शाहरुख खान से संबंधित एक अफवाह उड़ रही है जिसे पढ़कर उनके फैन्स के साथ साथ किसी को भी गुस्सा आना तय है। अब इंटरनेट पर ये अफवाह वायरल हो रही है कि शाहरुख खान की पेरिस में एक प्लेन क्रैश के दौरान मौत हो गई है, जोकि बिल्कुल गलत है।
ये खबर उड़ाई है फ्रांस की एक वेबसाइट ने। वायरल हो रहा है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना के जन्मदिन के बाद एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











