रैंप पर इस हसीना ने ईशान खट्टर को किया इग्नोर? लोग बोले- 'ड्रेस पर पैर रखने से भड़की है'

शोभिता धूलिपाला और ईशान खट्टर हाल ही में एक रैंप पर नजर आए थे और इस दौरान जो कुछ भी हुआ उसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये मौका इंडिया कॉउचर वीक 2023 में फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए शोस्टॉपर बनने का था और इस मौके पर दोनों सितारों ने शिरकत की थी।
इस दौरान दोनों काफी शानदार लग रहे थे लेकिन एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे शोभिता ने ईशान खट्टर को इग्नोर किया हो और आगे बढ़ गई हों। वायरल वीडियो में आप में शोभिता और ईशान को अपने फैशन वियर के साथ सिर घुमाते देखा गया।
जहां शोभिता चमकदार चांदी की पोशाक में नजर आईं, वहीं ईशान ने काले रंग की पोशाक में रैंप वॉक किया। अभिनेताओं ने एक साथ पोज़ देने से पहले व्यक्तिगत रूप से रैंप वॉक किया। जैसे ही उन्होंने पोज़ दिया, ईशान ने शोभिता की ओर देखने के लिए अपना सिर घुमाया।
हालांकि, शोभिता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे दोनों के बीच देखने में खोडा सा अलर लगा। लेकिन इस तरह की कोई बात नहीं थी क्योंकि दोनों ने बाद में साथ में खड़े होकर पोज भी दिए जो कि वायरल हो रहे हैं। ईशान खट्टर भी इस दौरान शानदार लग रहे थे। हालांकि इस पूरे मामले में यूजर्स अपनी बात काफी बेबाकी से रख रहे हैं।
एक ने लिखा, ''मैं अपने जीवन की समस्याओं को उसी तरह नजरअंदाज करूंगी जैसे शोभिता ने ईशान को नजरअंदाज किया।'' इसके अलावा एक ने लिखा था, ''शोभिता नाराज क्यों हैं?'' जबकि एक का कहना था, "क्या उसने उसकी ड्रेस पर कदम रखा? वह गुस्से में लग रही है।" इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। हालांकि ईशान खट्टर या शोभिता किसी की तरह से रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











