घोड़ी हैं ...बेचारी मिनिषा लांबा : शोभा डे

शोभा डे ने मिनिषा लांबा के बारे में टि्वटर पर लिखा है कि 'Poor Minissha: Lamba race ki ghodi or lame duck?' शोभा डे का इशारा मिनिषा के जरिये बॉलीवुड की उन महान हस्तीयों की ओर था जो भारी-भरकम सामान लेकर यात्रा करते हैं और मुसीबत मे फंसते हैं।
आपको बता दें कि अभिनेत्री मिनिषा लांबा को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उस समय हिरासत में लिया था जिस समय वो कान समारोह से वापस लौटी थीं। उनके पास से 50 लाख के हीरे बरामद किये गये थे। मिनिषा का कहना है कि उन्हें ये हीरे किसी ब्रांड कंपनी ने कान संमारोह में पहनने के लिए दिये थे। खैर मिनिषा को लगभग 16 घंटे की लंबी बात-चीत के बाद बुधवार रात 12 बजे छोड़ दिया गया था।
अभिनेत्री मिनिषा लांबा वैसे ही मुसीबत में फंसी हुई हैं। गहनों को लेकर वो कस्टम से लेकर आम आदमी के निशाने पर आ गयीं है, ऐसे में शोभा डे के द्वारा की गई टिप्पणी मिनिषा के लिए आग में घी का काम किया है। देखना दिलचस्प होगा कि मिनिषा शोभा के इस कमेंट पर क्या जवाब देती हैं?


Click it and Unblock the Notifications











