रणवीर दीपिका को गलती से इन्होंने दी शादी की बधाई, मचा हंगामा, VIRAL हो गई तस्वीर
Recommended Video

कई दिन से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की अफवाहें उड़ रही हैं और अब शोभा डे ने इन खबरों पर कुछ ऐसा लिखा कि कन्फ्यूजन और हंगामा दोनों एक साथ हो गया।
दरअसल, शोभा डे ने एक ट्वीट में लिखा की अफवाहों की मानें तो अलाउद्दीन खिलजी ने आखिर पद्मावती को जीत ही लिया है। अब इस ट्वीट पर हंगामा भी मचा और कन्फ्यूजन भी।

दरअसल, जिस तरह से शोभा डे ने लिखा ऐसा लगा जैसे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी चुपचाप हो चुकी है और वो इसी बात की बधाई दे रही हैं। फैन्स की सांसे ऊपर नीचे होने लगीं।
वहीं विरोधियों ने फिर इस पर कंट्रोवर्सी करने की ठानी कि जो पद्मावती और अलाउद्दीन का मामला आखिरकार दब चुका था शोभा डे ने एक बार फिर उसे हवा देने की कोशिश की। हालांकि सब कुछ ट्विटर पर हुआ और शांति भी हो गई।
लेकिन दूसरी तरफ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक फोटोशॉप की हुई तस्वीर भी वायरल हो चुकी है जो दरअसल, अनुष्का शर्मा की शादी से है।
हालांकि कल ही मुंबई मिरर ने एक रिपोर्ट में कहा है कि रणवीर और दीपिका की शादी के लिए चार तारीखें चुनी गई हैं। जो सितंबर से दिसंबर के बीच की हैं। वहीं जनवरी में दोनों परिवार मिले थे और दीपिका को शगुन मिल चुका है।
अब बस शादी के लिए भारत और विदेश में लोकेशन देखी जा रही है। दीपिका पहले ही अपनी बहन अनीशा के साथ शादी की शॉपिंग करना शुरू कर चुकी हैं। वैसे दीपिका को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं।
तब तक आप मिलिए बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत दुल्हनों से -


Click it and Unblock the Notifications













