सयाली और शोयेब के रोमांस का जादू

गौरतलब हो कि उन दोनों के बीच पिछले छह माह से रोमांस चल रहा है, और अब एक साथ फिल्म भी करेंगे। यह फिल्म विल्सन लुइस बनाएंगे।
शयाली भगत लुइस के साथ फिल्म ''शाउट'' में भी काम कर रही है। जब विल्सन को सयाली और शोयेब के प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो उन्होंने अगली फिल्म में सयाली के साथ शोयेब अख्तर को लेने की चर्चा छेडी तो सयाली तैयार हो गई।
इसके बाद लुइस ने दोनों को अपनी अगली फिल्म के लिये ले लिया। हालांकि इस फिल्म का शीर्षक तय नही हुआ है लेकिन फिल्म में सयाली मिस इंडिया बन रही है और शोयेब क्रिकेटर की भूमिका करने जा रहे हैं।
फिल्म की शीघ्र ही घोषणा की जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications