सानिया मिर्जा से तलाक लेते ही शुरु हुई शोएब मलिक की पनौती? लगा मैच फिक्सिंग का आरोप और...

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शोएब मलिक कुछ दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैँ। कहीं उनकी शादी को लेकर चर्चा हो रही है तो कहीं सानिया मिर्जा से तलाक को लेकर बातें हो रही है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सानिया से खुला लेने के बाद उनकी पनौती शुरु हो गई है।
इस वक्त वो विवादों में फंस गए हैं क्योंकि उनपर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। शोएब ने खुलना टाइगर्स के खिलाफ बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच के दौरान एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकी थीं।
ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हुई यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई, साथ ही कुछ प्रशंसकों ने संभावित मैच फिक्सिंग का भी संकेत दिया। इसी तरह की चिंता फॉर्च्यून बरिशाल की टीम के मालिक मिजानुर रहमान ने भी जताई, जिन्होंने एक निजी समाचार चैनल पर बातचीत के दौरान जांच के लिए गुजारिश की है।
क्या बोले शोएब मलिक
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सफाई देते हुए कहा है कि उनपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होने कहा है कि किसी तरह की कोई मैच फिक्सिंग नहीं हुई है। उन्होने लिखा, "फॉर्च्यून बरिशाल के साथ मेरे खेलने की स्थिति के बारे में चल रही हालिया अफवाहों लेकर बात करना और खारिज करना चाहूंगा।
मैंने अपने कप्तान तमीम इकबाल के साथ गहन चर्चा की और हमने आपसी सहमति से आगे की रणनीति बनाई। मलिक ने लिखा, मुझे दुबई में पूर्व-निर्धारित मीडिया कार्यक्रम के लिए बांग्लादेश छोड़ना पड़ा।'' इसके बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
सना जावेद से की तीसरी शादी
शोएब मलिक ने हाल ही में तीसरी शादी की है। इस बार उन्होने पाकिस्तानी अदाकारा सना जावेद को अपना हमसफर बनाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आकर छा गईँ थीं।


Click it and Unblock the Notifications