Sana Javed Pregnant: प्रेग्नेंट है शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद, इस हालत में लीक हो गया पूरा वीडियो

Sana Javed Pregnancy Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) अपने रिलेशन के कारण काफी ट्रोल होती रहती हैं। अब एक बार फिर से सना जावेद (Sana Javed Viral Video) सुर्खियों में आ गई हैं। सना जावेद (Sana Javed Pregnant) का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होती ही सना के प्रेग्नेंसी के चर्चे शुरू हो गए हैं।
सना जावेद हैं तीसरी बीवी
आपको बता दें कि शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को तलाक देने के बाद जनवरी 2025 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की थी। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद क्रिकेटर की तीसरी बीवी हैं। हाल ही में कपल ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी।
सना जावेद का वायरल वीडियो
फिलहाल सना जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग ये कयास लगा रहे हैं कि शोएब मलिक की पत्नी प्रेग्नेंट हैं। दरअसल सना जावेद हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा के रमजान स्पेशल शो 'जीतो पाकिस्तान' में शामिल हुई थीं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है।
उल्टी करने लगी सना जावेद
वीडियो में 2 कंटेस्टेंट्स शो में कुछ खाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सना जावेद उनके आसपास टहल रही हैं और रिएक्ट कर रही हैं जैसे उन्हें उल्टी हो जाएगी। इस वीडियो में सना का रिएक्शन देखने के बाद ही फैंस को लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करनी वाली हैं।
सना जावेद के वीडियो पर आ रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सना जावेद के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- शायद सना प्रेग्नेंट हैं, पहली ट्रायमेस्टर में कुछ भी उन्हें परेशान कर सकता है।
वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है- कहीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं, क्योंकि उनका जी खराब हो रहा है। इसके अलावा एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- शोएब मलिक की तीसरी बीवी प्रेग्नेंट हो गई हैं। अब सानिया मिर्जा क्या कहेंगी?
कौन हैं सना जावेद
आपको बता दें कि सना जावेद पाकिस्तान की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टॉप पाकिस्तानी स्टार्स के साथ काम किया है। वह कई पाकिस्तानी टीवी शोज में भी नजर आती रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











