हम वफा करके भी तन्हा रह गए... पाकिस्तान की हार पर शोएब मलिक ने गाया गाना, लोग बोले- गाना भी इंडिया का मिला

Shoaib Malik

Shoaib Malik On India Vs Pakistan: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में हुई पाकिस्तान की करारी हार के बाद जहां हर तरफ विराट कोहली के चर्चे हो रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ सी आई हुई है। इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो चला है। इस वीडियो को शोएब अख्तर ने ट्विटर पर सभी के साथ शेयर किया है।

सामने आया ये वीडियो किसी न्यूज़ चैनल के पैनल का है। जब अख्तर ने पूछा- मलिक आज के मैच के बारे में क्या कहेंगे? इसके जवाब में अनुभवी ऑलराउंडर ने दिल के अरमां आंसुओं में बह गए गाना गा दिया। वहीं पैनल में मौजूद एक अन्य गेस्ट ने कहा- अब तो आदत सी है...।

ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें और ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजंस का कहना है कि कम से कम गाना तो पाकिस्तान का गा लेते वो भी इंडिया का ही मिला। इसके साथ ही एक शख्स मे कमेंट किया भारत पर डिपेंड होना कब छोड़ पाओगे।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई। सऊद शकील (62) और मोहम्मद रिजवान (46) के अलावा कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं चला। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में 244/4 का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। भारतीय जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने सही समय पर फॉर्म में वापसी की। उन्होंने 111 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके लगाए।

Read more about: shoaib malik bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X