तीसरी पत्नी सना जावेद संग हनीमून मना रहे हैं शोएब मलिक! हसीना ने शेयर की कोजी तस्वीर, लोग बोले- शर्म कर ले..

Shoaib Malik Sana Javed Honeymoon: 2024 की शुरुआत में जिस अनाउंसमेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो थी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी शादी। उन्होंने एक प्राइवेट निकाह सेरेमनी में पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की थी। 20 जनवरी 2024 को शोएब ने अभिनेत्री के साथ अपनी शादी की घोषणा करते हुए अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें कपल वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहा था।
8 फरवरी 2024 को सना शोएब मलिक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें अलग-अलग दो लोगों के पैर दिख रहे थे, जिन पर व्हाइट और येलो कलर के धारीदार तौलिये ढके हुए थे। तस्वीर एक इमारत की छत पर बने पूल के किनारे से ली गई थी। ऐसा लग रहा था जैसे पति-पत्नी यानी सना और शोएब अपने हनीमून पर आराम फरमा रहे हों। पाकिस्तानी अभिनेत्री ने बिना किसी कैप्शन के तस्वीर पोस्ट की, जिससे उनकी लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
हालांकि, एक पाकिस्तानी मीडिया पोर्टल 'WOW 360' ने उसी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया और इसे कैप्शन दिया, "सना जावेद ने पति शोएब मलिक के साथ अपने हनीमून के इंटीमेट पल साझा किए।" जैसे ही यह फोटो पेज पर साझा की गई, नेटिजंस ने उस पर अपने विचार लिखना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "दोबारा शादी करने में कोई शर्म नहीं है, लेकिन कृपया इस तरह की तस्वीरें पोस्ट करने में शर्म करें... आप सभी शोबिज के लोग बहुत तनाव में हैं।" देखें कमेंट्स।
जब शोएब मलिक ने घोषणा की थी कि उन्होंने सना जावेद से शादी कर ली है, तो नेटिज़ंस इससे नाराज हो गए थे। उन्होंने दोनों से उनके पिछले पार्टनर्स के बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर की पहले भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा से शादी हुई थी। पूर्व कपल का एक बेटा इज़हान है। 2010 में सानिया से शादी करने से पहले, शोएब ने 2002 में आयशा सिद्दीकी से शादी की थी। इस बीच, सना जावेद 2020-2023 तक तीन साल के लिए पाकिस्तानी गायक उमैर जसवाल के साथ निकाह में थीं।


Click it and Unblock the Notifications