Shoaib Malik की बहन ने ही खोल दी क्रिकेटर की पोल, बताया इन गंदी हरकतों से तंग आकर सानिया ने दिया तलाक

Shoaib Malik Sister Allegation: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों के तलाक की खबरें काफी समय से आ रही हैं। सानिया ने तलाक के बारे में एक गुप्त पोस्ट भी शेयर किया था और इंस्टाग्राम पर शोएब के साथ अपनी तस्वीरें हटा दी थीं।
सानिया के फोटोज हटाने के बाद दोनों के अलग होने की कई खबरें सामने आईं। लेकिन यह सभी के लिए बड़ा झटका था जब शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें साझा कीं। जी हां, शोएब मलिक ने अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है।
ये शादी की खबर सबके लिए हैरानी वाली बात इसलिए भी थी क्योंकि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक के बारे में किसी ने नहीं सुना था। हाल ही में सानिया के पिता ने पीटीआई को बताया था कि सानिया ने खुला लिया है। 'खुला' का मतलब मुस्लिम महिला का अपने पति को एकतरफा तलाक देने का अधिकार है।
अब, शोएब मलिक के बारे में उनकी ही बहन से एक और बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि शोएब का परिवार भी उनकी तीसरी शादी के इस फैसले से खुश नहीं है। जूम टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सना के साथ उनकी शादी में शोएब मलिक का परिवार शामिल नहीं हुआ क्योंकि वे इससे खुश नहीं थे।
'द पाकिस्तान डेली' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शोएब की बहन ने सानिया से उनके तलाक के बारे में बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि सानिया मिर्जा, शोएब के एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप से तंग आ चुकी थीं और ये खुलासा शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा है।
शोएब मलिक ने सना जावेद से तीसरी शादी की है। आपको बता दें, सना जावेद एक पाकिस्तानी टेलीविजन अभिनेत्री हैं और उन्होंने पहले 2020 में गायक उमैर जसवाल से शादी की थी। हालांकि, शादी के तीन साल बाद उनके अलग होने की खबरें सामने आ गई थीं लेकिन तलाक का ऐलान नहीं किया था और अब उन्होंने शोएब मलिक से शादी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications