सना जावेद से शादी के बाद भी एक्स वाइफ सानिया मिर्जा से हर महीने मिलते हैं शोएब मलिक, करते हैं रोज VIDEO कॉल

sania mirza

Shoaib malik meet ex wife sania mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि शोएब मलिक ने जब से सानिया मिर्जा को तलाक देकर तीसरी शादी रचाई है तब से तो वह आए दिनों हेडलाइन में ही बने रहते हैं। इन दिनों अफवाहें यह भी हैं कि शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद मां बनने वाली हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

वहीं सानिया मिर्जा की बात करें तो सानिया मिर्जा ने अभी तक किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत नहीं की है। वह अपने बेटे के साथ समय बिता रही हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फिर से फोकस कर रही हैं। वहीं हाल ही में एक पाकिस्तानी रमजान शो में सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड यानी की शोएब मलिक पहुंचे। जहां जाकर उन्होंने कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

Take a Poll

शोएब ने बताया कि उनके बेटे की कस्टडी उनकी मां सानिया मिर्जा के पास है। शोएब अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं। ऐसे में उन्हें अपने बेटे के बिना रहना कितना मुश्किल होता है वह इस बारे में रिएक्शन देते हैं।

शोएब कहते हैं कि उनका और मेरा रिश्ता दोस्ती वाला है। वो मुझे ब्रो बोलते हैं और मैं भी उन्हें ब्रो बोलता हूं। मैं महीने में दो बार अपने बेटे से मिलने के लिए दुबई जाता हूं क्योंकि सानिया और इजहान दुबई में हैं। शोएब आगे कहते हैं कि जब मैं दुबई में होता हूं तो मैं खुद उन्हें स्कूल छोड़ने और लेने जाता हू्ं।

शोएब कहते हैं कि उनकी उनके बेटे का साथ बॉन्डिंग काफी अच्छी है। वह हर दिन ही अपने बेटे से वीडियो कॉल पर बात करते हैं और कॉल पर ही वह हर चीज के बारे में जानते हैं और पूछते हैं।

आपको बता दें कि शोएब मलिक की पहली शादी आएशा सिद्दिकी से साल 2002 में हुई थी। सानिया मिर्जा के लिए उन्होंने आएशा को तलाक दे दिया था। शोएब ने दूसरी शादी साल 2010 में सानिया मिर्जा से की थी। वहीं अब शोएब ने सानिया को तलाक लेकर साल 2024 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह रचा लिया था। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X