सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने रचाई शादी, दुल्हन की तस्वीर आई सामने

shoaib malik, sania mirza, sana javed

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि वो दोनों तलाक लेने वाले हैं। लेकिन इस बीच जो खबर सामने आई है वो कई लोगों के लिए हैरान करने वाली है। तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तान पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने शादी ली है।

उन्होने अभिनेत्री सना जावेद को अपना हमसफर बनाया है। क्रिकेटर ने शनिवार, 20 जनवरी को अपने विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। जैसे ही नई दुल्हन के साथ उनकी तस्वीरें सामने आईं धमाका हो गया। लोग अब सानिया मिर्जा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका पाकिस्तान में शादी करने का फैसला गलत था।

अफवाहें सच साबित हुईं

शोएब मलिका और सना जावेद को लेकर काफी समय से अफवाहें आ रही थीं कि दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक खबर नहीं आई थी।

साल 2023 में अभिनेत्री के जन्मदिन पर शोएब मलिक ने जन्मदिन पर बधाई देकर आग में घी डालने का काम किया। इसके बाद लोगों ने चर्चा शुरु की थी लेकिन अब ये अफवाह पूरी तरह से सच साबित हुई है। इस खबर से इतना भी तय है कि सानिया मिर्जा के फैंस को बड़ा झटका लगा है और वो काफी हैरान हैं।

सानिया मिर्जा से हुई पहली शादी

सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक से शादी करते हुए साथ जीने मरने की कसमें खाईँ थीं। इन दोनों ने हैदराबाद में मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी के खूब चर्चे थे। इंडिया में शादी के बाद सियालकोट में वलीमा समारोह हुआ था। इन दोनों का एक बच्चा भी है जिसका नाम इज़हान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X