Inside Photos: नई बेगम सना जावेद के बर्थडे पर शोएब मलिक पर चढ़ा रोमांस, बाहों में जकड़कर किया ये काम

Shoaib Malik Celebrates Sana Javed Birthday: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी शादी कर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक काफी विवादों में छा गए थे। वहीं अब शोएब मलिक ने शादी के बाद सना का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सना जावेद 31 साल की हो गई हैं।
सना जावेद के 31वे बर्थडे को शोएब ने यादगार बनाने के लिए खास सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। शोएब ने इस दौरान की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते हुए सना को बर्थडे विश किया है। तस्वीरों में शोएब और सना एक दूसरे के बेहद करीब और बाहों में जकड़े दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान दोनों की काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। प्यार में डूबा ये कपल एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रहा है।
जैसे ही शोएब मलिक ने अपनी पत्नी के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, नेटिज़न्स ने अपनी राय व्यक्त करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा, "किस किस का ये कपल फेवरेट नहीं है वो लाइक करे।" एक अन्य ने लिखा, "माशाअल्लाह हलाल सबसे अच्छा है, दुर्व्यवहार करने वाले लोगों को नज़रअंदाज़ करें और अपने जीवन का आनंद लें।" तीसरी ने कमेंट करते हुए लिखा, "हीरे को चोर इस कोयले को चुनना है अपना सना।"


Click it and Unblock the Notifications