..................... ट्रोलिंग के बाद तीसरी शादी पर Shoaib Malik ने तोड़ी चुप्पी Shoaib Malik broke his silence on his third marriage after trolling, troll again on statement - Hindi Filmibeat

ट्रोलिंग के बाद तीसरी शादी पर Shoaib Malik ने तोड़ी चुप्पी, कहा कुछ ऐसा कि फिर से लोगों ने सुनाई खरी खोटी

shoaib malik

शोएब मलिक इस वक्त अपनी दूसरी पत्नी सना जावेद को लेकर सुर्खियों में है। उन्होने अपनी दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा को तलाक देकर उनसे शादी की थी। जैसे ही ये खबर सामने आई थी लोग हैरान हो गए थे और लगातार शोएब को ट्रोल कर रहे थे।

हालांकि इस दौरान शोएब ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन अब शायद पानी सिर के ऊपर जा चुका है। यही कारण है कि शोएब मलिक ने चुप्पी तोड़ते हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

सना जावेद पर ट्रोल होते हुए शोएब मलिक ने कहा, ''आपको वही करना चाहिए जो आपका दिल कहे। आपको कभी भी ये नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या सोचेंगे। ये बिलकुल नहीं दिमाग में लाना चाहिए।

भले ही आपको यह सीखने में वक्त लगे कि लोग क्या सोचेंगे, आप अपने दिल की करो चाहे 10 साल लग जाएं, या 20 साल लग जाएं।'' जैसे ही शोएब मलिक ने ये बात कही लोग उनको फिर से ट्रोल कर रहे है और काफी खरी खोटी सुना रहे हैँ।

एक ने लिखा है, मतलब इसका दिल अभी और भी शादी के लिए कह रहा है। एक ने लिखा, ''दिल नहीं इसको हवस बोलते हैं।'' एक ने लिखा, ''इसी मोटिवेशन से हाय पाकिस्तान आज तरक्की पे है।'' एक ने लिखा, ''जो दिल कहे वही करना चाहिए वो तो ठीक है लेकिन तेरा दिल एक ही चीज़ के लिए कितनी बार कहता है??

अपने दिल के चक्कर में दूसरे का दिल तोड़ते चलो... वाह रे तेरे नियम..।'' इस तरह से लोग शोएब को ट्रोल कर रहे हैँ। हालांकि लोगों के इन कमेंट्स पर पूर्व क्रिकेटर को कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि सानिया मिर्जा किस तरह से रिएक्ट करती हैं।

Read more about: shoaib malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X