..................... Shoaib ibrahim mother hospitalized for minor surgery dipika kakar said she cried a lot - Hindi Filmibeat

शोएब-दीपिका के घर से आई बेहद बुरी खबर, अस्पताल के चक्कर लगा रहा है पूरा परिवार!

Shoaib Ibrahim dipika kakar

Shoaib Ibrahim Mother Hospitalised: शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनकी डांसिंग के भी दीवाने हो गए हैं। इसी के अलावा शोएब इब्राहिम अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के साथ में व्लॉग के जरिए अपने परिवार से जुड़ी हुई जानकारियां भी फैंस तक पहुंचाते रहते हैं।

लेकिन अब शोएब इब्राहिम ने व्लॉग के जरिए अपनी मम्मी की हेल्थ की अपडेट दी है। दरअसल आपको बता दें कि एक्टर की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि उनकी एक सर्जरी होनी है। हालांकि यह एक छोटा सा ही ऑपरेशन है और फीमेल हार्मोनल इशू से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर दीपिका ने भी काफी कुछ कहा।

व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने बताया कि उनकी मां के ऑपरेशन से जुड़ी हुई बाकी की जानकारियां वह बाद में शेयर कर देंगे। एक्टर ने बताया कि यह काफी छोटी सर्जरी है और इसके बावजूद वह अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान है। शोएब ने कहा कि "मैं कभी अपनी मां को अस्पताल में नहीं देखा और यह बहुत ही छोटी प्रक्रिया है। एनेस्थिसिया और इस हालत में 12 से 13 घंटे तक रहना किसी को भी परेशान कर सकता है।"

इसके बाद शोएब इब्राहिम की पत्नी दीपिका कक्कड़ ने अपनी सासू मां के स्वास्थ्य को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि "यह भले ही एक मेडिकल प्रक्रिया है लेकिन मेरी सासू मां किसी भी मेडिकल चेकअप से पहले ही परेशान नजर आती है। जब भी परिवार में कोई अस्पताल में भर्ती हो जाता है तो सब परेशान हो जाते हैं। अम्मी तो बहुत रो रही थी और उम्मीद करती हूं कि वह बिल्कुल भी ना डरे।"

Read more about: shoaib ibrahim dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X