इस स्टार क्रिकेटर की ख्वाहिश.. 'सलमान खान ही मेरी बॉयोपिक करें....'
जी नहीं, ये ख्वाहिश किसी इंडियन क्रिकेटर नहीं, बल्कि पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शोएब अख्तर की है। शोएब अख्तर, जिन्हें 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' भी कहा जाता है ने कहा, वैसे तो यह फैंस और निर्माताओं के हाथ में होता है। लेकिन मैं चाहता हूं कि यदि मेरी बॉयोपिक बने तो मेरा किरदार सलमान खान ही निभाएं।

भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम, अजहर, एम एस धोनी.. के बाद बॉलीवुड में बॉयोपिक फिल्में धमाका कर रही हैं। ऐसे में शोएब भी चाहते हैं कि उन पर एक बॉयोपिक बनाई जाए।
शोएब अख्तर ने कहा, मुझे पता है बॉयोपिक फिल्मों का दौर चला हुआ है। लेकिन मैं यहां फैसला लेने वाला कोई नहीं होता हूं.. यदि लोगों को लगता है कि मेरी जिंदगी दिलचस्प है और इससे लोगों को प्रेरणा मिल सकती है तो इसे पर्दे पर होना चाहिए।
[फिल्म ब्लॉकबस्टर क्या हुई.. सीक्वल की प्लानिंग भी शुरू.. 'सुल्तान- 2']
इसके बाद शोएब ने साफ कहा कि मैं चाहता हूं कि सलमान खान ही मेरी भूमिका निभाएं। हम्मम.. उम्मीद है आपकी ख्वाहिश बॉलीवुड निर्देशकों तक पहुंच सके शोएब.. लेकिन फिलहाल इंडियन क्रिकेटर्स की फिल्में लाइन में है। जिसका इंतजार फैंस दिल थामे कर रहे हैं।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एम एस धोनी- अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
