सुशांत सिंह राजपूत से पहली मुलाकात पर बोले शोएब अख्तर, जताया अफसोस- सलमान खान का किया बचाव
सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम सिर्फ उनके भारतीय फैंस को ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कलाकारों ने भी शोक जताया है। जहां कुछ दिनों पहले WWE रेस्लर और एक्टर जॉन सीना ने सुशांत की फोटो शेयर करके दु:ख व्यक्त किया है। वहीं, अब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को शेयर किया है।
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने बताया कि एमएस धोनी की रिलीज से पहले वो सुशांत से मिले थे, लेकिन उन्हें अफसोस है कि उन्हें बात करने का मौका नहीं मिला। साथ ही नेपोटिज्म मामले में उन्होंने सलमान खान का बचाव किया है।

महेन्द्र सिंह धोनी की बॉयोपिक करने की वजह से सुशांत खिलाड़ियों के बीच भी बेहद मशहूर थे। 'एमएस धोनी' बॉयोपिक फिल्म से सुशांत ने बहुत सराहना बटोरी थी। लिहाजा, उनके निधन पर धोनी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर समेत सभी क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











