मेगास्टार सलमान खान के फैन हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर, जानिए क्यों किया खुलासा!
पाकिस्तानी क्रिकेट की जब बात हो और उनके पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम ना सामने ऐसा भला कैसे हो सकता है। उन्होने अपने लंबे करियर में लगभग सभी बल्लेबाजों को परेशान किया है और इस समय उनके कई दोस्त हैं जो कि भारत से हैँ। शोएब अख्तर की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा शानदार है और इस मौके पर पता चला है कि वो किसके दीवाने हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं शोएब अख्तर के पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर के बारे में जिसका खुलासा उन्होने हाल ही में इंस्टाग्राम के लाइव सेशन के दौरान किया है।

शोएब अख्तर से एक फैन ने पूछा था कि आपका पसंदीदा बॉलीवुड स्टार कौन है? इस पर शोएब अख्तर ने बिना किसी देर के सुपरस्टार सलमान खान का नाम लिया। उन्होने सलमान खान की एक तस्वीर जोकि सुलतान से है.. उसको दिखाया था।


Click it and Unblock the Notifications