A लिस्टर टॉप क्रिकेटर के भाई की मौत, बुरी तरह सदमें में क्रिकेटर ने किया ये पोस्ट
Shoaib Akhtar Brother Death: पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। शोएब अख्तर ने दिल तोड़ देने वाली खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है। शाहिद अख्तर के निधन का कारण तो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन परिवार और रिश्तेदारों में शोक है।

शोएब अख्तर का पोस्ट
शोएब अख्तर ने अपने भावुक संदेश में भाई के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, 'मुझे बेहद दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि मेरे प्रिय बड़े भाई शाहिद अख्तर अल्लाह के पास लौट गए हैं। नमाज-ए-जनाजा के समय और स्थान की जानकारी सुबह दी जाएगी।' उनके इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई और प्रशंसकों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोएब अख्तर की मां का निधन
यह पहली बार नहीं है जब शोएब अख्तर को निजी जीवन में ऐसी त्रासदी का सामना करना पड़ा हो। करीब पांच वर्ष पहले उनकी मां का भी निधन हो गया था। अब बड़े भाई के निधन से उन्हें एक और गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है।
संन्यास के बाद शोएब का करियर
इसके साथ ही आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शोएब अख्तर क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर के रूप में काफी सक्रिय रहे हैं। वह अक्सर बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों के दौरान टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी बेबाक राय रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications