आतंकियो को हराते हैं, हाथ नही मिलाते: No Handshake पर भारतीय क्रिकेटर्स पर भड़के शोएब अख्तर को लोगों ने धोया

Shoaib Akhtar No Handshake

Shoaib Akhtar No Handshake: एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान काफी सुर्खियों में रहा है। पहलगाम के बाद जहां भारतीय क्रिकेटर्स ने मैदान में पाकिस्तान को धूल चटाई तो वहीं No Handshake वाले बवाल से अपना रुख भी साफ कर दिया। पहलगाम हमले और ऑप्रेशन सिंदूर के बाद मैदान में भारत पाकिस्तान का ये पहली बार सामना था।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के छठे मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद एक और बड़ा विवाद सामने आया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया और वह ड्रेसिंग रूम सीधे चले गए। इस मामले पर अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, भारतीय टीम के मैच खत्म होने के बाद हाथ नहीं मिलाने के फैसले पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar No handshake Controversy) ने अपनी भड़ास निकाली है। एक पाकिस्तानी शो में बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैं बोलने लायक नहीं हूं। बहुत निराशाजनक है। भारत को सलाम है, लेकिन इसे पॉलिटिकल मत बनाओ। यह सिर्फ क्रिकेट का मैच है। हमने आपके लिए अच्छी बातें कही हैं, हम भी बहुत कुछ कह सकते हैं। लड़ाई-झगड़े तो घर में भी होते रहते हैं। इसे भूल जाओ, आगे बढ़ो। खेल है, हाथ मिलाओ और अपना बड़प्पन दिखाओ।"

शोएब अख्तर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर से भारतीयों का खून खौल रहा है और यूजर्स शोएब अख्तर को भी जमकर भला बुरा सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आतंकियो को हराते हैं, हाथ नही मिलाते।" एक और यूजर में लिखा, "तेरे घर से कोई मरा क्या? ज्ञान देना आसान है" एक और यूजर ने लिखा, "आतंकवाद और आतंकवादी देश के लोगो से कभी हाथ नहीं मिलाया जाता है" एक शख्स ने कमेंट किया, "जिस देश के लोगों का हाथ ख़ून से रंगा हो उस देश के नागरिकों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए धन्यवाद भारत के खिलाड़ियों को।"

एक यूजर ने लिखा, "तुम पैंट उतार कर गोली मारो हम हाथ मिलाएंगे?" एक और शख्स ने लिखा, "शुक्र मनाओ की तुम्हारे साथ मैच खेल लिया, तुम मैच खेलने लायक भी नहीं थे।" एक यूजर ने शोएब अख्तर के बयान को टार्गेट करते हुए लिखा, "सर घर में झगड़े होते हैं मानते हैं पर पहली बात आप हमारे घर के नहीं हो दूसरी बात घर वालों को जान से नहीं मारा जाता बिन वहज.. और भूल जाइए वही अच्छा है वरना रोते रहोगे।"

बता दें कि भारत ने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए पाकिस्तान को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 127 रन पर रोक दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

More from Filmibeat

Read more about: shoaib akhtar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X