'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर तीसरी बार बने पिता, जन्म लेते ही कर दिया बच्चे का नामकरण

'रावलपिंडी एक्सप्रेस' को नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी बॉलर शोएब मलिक को लेकर आज चर्चा हो रही है। इसका कारण ये है कि तेज गेंदबाज तीसरी बार पिता बने हैं।
जी हां, शोएब अख्तर की पत्नी ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है और इसके बाद से ही फैंस को उनको लगातार बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग रखने वाले इस सितारे के घर में बेटी आई है। शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर खुद एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि वो तीसरी बार पिता बने हैं।
इसके पहले उनके दो बेटे हैं जिनका नाम मोहम्मद मिकाइल अली और मोहम्मद मुजद्दिद अली है। शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर बिटिया को गोद में लिए हुए एक तस्वीर पोस्ट की है।
उन्होने कैप्शन लिखा, ''मिकाइल और मुजद्दिद की अब एक छोटी बहन है। अल्लाह ताला ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। नूरेह अली अख्तर का स्वागत करते हुए, जिनका जन्म जुम्मा की नमाज़ के दौरान, 19 शाबान, 1445 हिजरी में हुआ था। 1 मार्च, 2024. आप सब की दुआओं का तलबगार -शोएब अख्तर।''
लोग दे रहे हैं बधाई
इस पोस्ट के बाद शोएब अख्तर के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''माशाअल्लाह, मुबारक हो भाई।'' एक ने लिखा, ''लगता है सब क्रिकेटरों ने मिल कर फैसला किया है कि इस साल सब बच्चे करेंगे।'' एक का कहना था, ''बधाई हो रावलपिंडी एक्सप्रेस।'' एक ने लिखा, ''गति तो निकलती है अभी भी।'' एक ने लिखा, ''मुबारक हो भाई, इंडिया से ढेर सारा प्यार।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि शोएब अख्तर ने किसी तरह का कोई कमेंट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











