Shloka Mehta की बहन हैं बेहद खूबसूरत, Akash Ambani की साली के लुक्स देख दिल थाम लेंगे आप!

shloka mehta diya mehta akash ambani

Shloka Mehta Sister Video- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कुछ चेहरे ऐसे भी सामने आए जिनको लेकर बातें होती हैं। इस वक्त एक वीडियो नजर आ रहा है जिसमें श्लोका मेहता की बहन उनके साथ नजर आ रही हैं वो काफी सुंदर हैं।

आकाश अंबानी की साली साहिबा की झलक देख सभी आहें भर रहे हैं। बता दें कि श्लोका मेहता की बहन का नाम दिया मेहता है और वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करने वाली दिया मेहता सुर्खियों में हैं। nitamukesh.ambani नाम के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए इस वीडियो में दिया अपनी श्लोका के साथ पोज देतीं, हंसती मुस्कुराती और गुड टाइम एंजॉय करती दिख रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों ने आकाश अंबानी का साली की तारीफ करनी शुरु कर दी।

क्या बोले लोग?

वीडियो में उनको देखकर लोग तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। एक यूजर ने कहा, ''बहुत सुंदर है।'' एक का कहना है, ''ये तो राधिका से ज्यादा सुंदर लग रही है।'' एक ने लिखा, ''इसी तरह हंसते मुस्कुराते रहो।'' एक ने लिखा, ''गॉर्जियस दिया।'' एक का कहना था, ''नीता अंबानी मैडम जी हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं आपकी मदद चाहिए।'' एक ने लिखा, ''दूसरी तस्वीर, क्या वाइब्स।'''

क्या करती हैं दिया मेहता?

श्लोका मेहता की बहन दिया मेहता एक फैशन डिजायनर हैं। अगर आप उनके इंस्टाग्राम पेज पर जाएंगे तो आपको कई शानदार डिजायन भी देखने को मिलने वाली हैं। दिया को इंस्टाग्राम पर करीब 208k लोग फॉलो करते हैं। राधिका-अनंत की शादी में वो हर जगह नजर आईं थीं और उनको लेकर कई बातें भीं हुईं थीँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X