देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता ने पहनी ऐसी ड्रेस, कीमत सुनकर सोच में पड़े लोग

Shloka Mehta: देश का सबसे अमीर अंबानी परिवार हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, कभी अपने फैमली प्रोग्राम को लेकर तो कभी अपने बिजनेस को लेकर और कभी कभी अपने परिवार के मंहगे शौको को लेकर। ऐसे में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता भी अक्सर अपने लाइफस्टाइल को लेकर लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। हाल ही में श्लोका एक मिनी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दी, जिसकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ गए।
श्लोका मेहता ने पहनी खास ड्रेस-
अंबानी परिवार की बड़ी बहू और बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अपने बेहद शानदार फैशन स्टेटमेंट से हमें सरप्राइज करने में कभी फेल नहीं होती हैं।
हमेशा ही सबका ध्यान अपनी ओर खीचने वाली श्लोका मेहता ने एक बार फिर से खुद का बोल्ड अंदाज दिखाकर लोगों को दीवाना बना दिया है। इस बार श्लोका की ड्रेस की कीमत सुनकर लोग सोच में पड़ गए हैं।
दरअसल हाल ही में श्लोका एक इवेंट का हिस्सा बनी। इस इवेंट में श्लोका मेहता ने एक ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन और एक फ्लेयर्ड बॉटम वाली ब्लैक कलर की मिडी ड्रेस चुनी थी। सुंदर ब्लैक ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
देश के सबसे अमीर परिवार की बहू श्लोका की ड्रेस के बारें में रिसर्च करने से पता चला है कि यह ड्रेस 'अलेक्जेंडर मैक्वीन' ब्रांड की है और इसकी कीमत 650 यूरो यानी 58,497 रुपए है। ये बैसे तो बहुत कम कीमत है। लोग इसको लेकर सोच में पड़ गए हैं।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बहू श्लोका-
अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर परिवार है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अक्सर ही अपने लाइफस्टाइल को लेकर खबरों में रहते हैं। इसी के साथ अंबानी परिवार की दोनों बहूओ श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी चर्चा में बनी रहती हैं, दोनों का फैशन सेंस लोगों को अपना दीवाना बनाता रहता है। सांस नीता अंबानी की तरह दो बच्चों की मां श्लोका मेहता की भी फिटनेस कमाल की है।


Click it and Unblock the Notifications












