..................... Shloka Mehta Beautiful pictures went viral on social media after the birth of daughter - Hindi Filmibeat

बेटी के जन्म के बाद पहली बार फैमली फंक्शन में दिखी अंबानी परिवार की बड़ी बहु, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Shloka Mehta

Shloka Mehta photos: देश के सबसे अमीर और चर्चित अंबानी परिवार की बड़ी बहु और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार किसी फैमली फंक्शन में नजर आई हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में श्लोका मेहता बेहद प्यारी दिख रही हैं।

श्लोका मेहता की तस्वीरें-

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता हाल ही में बेटी की मां बनी हैं। अपनी नन्ही परी को जन्म देने के बाद पहली बार श्लोका किसी फैमिली फंक्शन में नजर आईं, यह फंक्शन श्लोका मेहता की बहन के बेटे की मुंडन सेरेमनी थी। इस दौरान श्लोका बेहद खूबसूरत और फिट नजर आईं।

श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता जटिया ने अपने एक साल के बच्चे रहम के मुंडन समारोह की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दूसरी बार बेटी की मां बनीं आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका येलो कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सोशल मीडिया पर छाई श्लोका की तस्वीरें-

एक तस्वीर में श्लोकाऔर उनकी बहन दीया अपनी मां को कसकर गले लगाते नजर आ रही हैं। वहीं श्लोका की बहन ने बेटे रहम की मुंडन सेरेमनी में गुजराती-प्रिंटेड साड़ी कैरी की थी जिसे उन्होंने टैसल्ड केप-स्टाइल ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

खास बात यह है कि इन तस्वीरों में आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता काफी फिट लग रही थी, उन्हें देखकर लग नहीं रहा है कि हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने डिलीवरी के दो महीने में ही अपना वजन काफी कम कर लिया है।

बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता दो बच्चों की मां बन चुकी हैं, श्लोका ने 10 दिसंबर 2020 को बेटे पृथ्वी को जन्म दिया था, पृथ्वी अब ढाई साल के हो चुके हैं। वहीं श्वोका ने 31 मई 2023 को बेटी को जन्म दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X