नशीली पूनम के मादक हुस्न से घबराये शिवम
26 जुलाई को पूनम पांडे की बहुप्रतिक्षित फिल्म नशा पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म का नशा लोगों के सिर चढ़ेगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इस फिल्म को शूट करते समय फिल्म के हीरो शिवम पर जरूर पूनम पांडे के मादक हुस्न का नशा चढ़ गया। आपको यकीन नहीं होगा कि फिल्म में पूनम के साथ इंटिमेट होने में शिवम बुरी तरह से नर्वस हो गये थे जिसे बाद में पूनम ने ही संभाला।
पूनम ने शिवम को कहा कि अगर आप किसी से बेइंतहा प्यार करते हैं तो उनके साथ इंटिमेट होने में कोई दिक्कत और शर्म नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह भी प्यार के इजहार के लिए जरूरी है। खैर पूनम की बातों का असर शिवम पर हुआ और वो आराम से सीन को शूट कर सके। इस बात का खुलासा खुद पूनम पांडे ने एक प्रमोशन इवेंट में किया।
Must Read: नशा की हर खबर
गौरतलब है कि फिल्म नशा एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। जिसके बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा कि उन्हें यह किरदार निभाकर मजा आया। खुद पूनम ने कहा है कि उनकी फिल्म काफी वल्गर है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्म में केवल अश्लीलता ही है, फिल्म में एकसुंदर सी कहानी है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे। तो वहीं शिवम और पूनम के टाइटल सांग को काफी पसंद किया जा रहा है।
आईये आपको दिखाते हैं नशा के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











