Inside Video: शादी के सिर्फ इतने दिनो बाद एक्ट्रेस ने दिखा दिया इतना बड़ा बेबी बंप, गोदभराई में दिखाए खूब नखरे

Shivaleeka Oberoi Baby Shower: बॉलीवुड अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय और फिल्म मेकर अभिषेक पाठक बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। शिवालिका अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में हैं और ऐसे में उनके परिवार ने उनकी गोदभराई की रस्म रखी। शिवालिका ने अपनी गोदभराई की रस्म का दिल छू लेने वाला वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी गोदभराई की रस्म में शिवालिका इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी कि उनके लुक से किसी की नजरें हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

Shivaleeka Oberoi

गोदभाई में शिवालिका पर अभिषेक ने लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में पहले बेबी शॉवर की डेकोरेशन दिखाई गई है जिसमें केले के पत्तों और फूलों से सजावट की गई है। इसके बाद अभिषेक पाठक शिवालिका को पैंपर करते और उनपर दिल खोलकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक पल पल शिवालिका को स्पेशल फील करते और उनका ख्याल रखते दिखाई दे रहे हैं।

पर्पल साड़ी में शिवालिका का बड़ा सा बेबी बंप

अभिषेक और शिवालिका के लुक की बात करें तो शिवालिका ने इस दौरान पर्पल कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी में शिवालिका का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा हैं। इसके साथ ही अभिषेक भी एथनिक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। शिवालिका और अभिषेक का ये वीडियो सामने आते ही तमाम फैंस उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

अभिषेक शिवालिका की शादी

एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि यह पल "प्यार, परंपराओं, हंसी और अनंत आशीर्वादों से भरा हुआ" है, जो उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत को दिखाता है। शिवालिका और अभिषेक की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म खुदा हाफ़िज़ की शूटिंग के दौरान हुई थी, बाद में फरवरी 2023 में दोनों ने गोवा में ग्रैंड वेडिंग की और दो साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X