कियारा के बाद अब इस हसीना पर चढ़ा प्यार का रंग, हल्दी की रस्म की शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीरें

shivaleeka oberoi

Shivaleeka Oberoi Abhishek Pathak Haldi Ceremony: निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय 9 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद अब इस स्टार कपल की हल्दी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

हल्दी की रस्म में शिवालिका ने पिंक कलर के बेहद लाइट वेट कपड़े पहने थे। इस दौरान ये एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। हल्दी की तस्वीरें शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर फैसं के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'प्यार का रंग'।

दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए शादी का जोड़ा मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया था। दोनों ने पारंपरिक तरीके से परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाई। कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में शिवालिका पिंक कलर की सिल्क-ऑर्गेंजा साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। स्लीवलेस ब्लाउज और हाथों में लाल मखमली कपड़े के साथ हैवी कलीरे पहने शिवालिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को चेन वाले गोल्डन इयररिंग्स और बालों की चोटी बनाकर कंप्लीट किया है।

उनकी चोटी में सजे लैवेंडर कलर के फूल काफी प्यारे लग रहे हैं। दूसरी ओर, अभिषेक भी शिवालिका को मैच करते हुए पिंक कलर के कुर्ते और व्हाइट पायजामा में बेहद डैशिंग लग रहे हैं।

हल्दी सेरेमनी की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस कपल ने एक दूसरे के साथ जमकर रोमांटिक फोटोशूट कराए हैं साथ ही हल्दी में पूरी तरह से नहाए दिखाई दे रहे हैं।

इनकी शादी में उनके करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री से कुछ खास सेलेब्स शामिल रहे। अमन देवगन के साथ अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, विद्युत जामवाल, सनी सिंह, भूषण कुमार, निर्देशक लव रंजन, इशिता राज शर्मा और कई अन्य हस्तियां शादी में शामिल हुईं।

8 फरवरी को प्री वेडिंग सेलिब्रेशन किया गया था, वहीं 9 फरवरी को दोनों ने फेरे लिये, जिसके बाद फिर एक पार्टी हुई। सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी, केएल राहुल- अथिया शेट्टी के बाद इस साल अब एक और बॉलीवुड कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X