ऐ दिल है मुश्किल Vs शिवाय...कहां तक पहुंचा है SCORE!

करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल का ट्रेलर आखिरकार आ ही गया और अब बात आती है रिज़ल्ट की। यानि कि शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के ट्रेलर के हिसाब से कौन सी फिल्म ज़्यादा अच्छी दिख रही है।

चूंकि दोनों ही फिल्में 28 अक्टूबर को दीवाली पर धमाका करने को तैयार हैं और दोनों ही बड़ी फिल्में हैं, इसलिए दर्शकों को इस टक्कर में काफी दिलचस्पी है।

shivaay-versus-ae-dil-hai-mushkil-which-film-trailer-is-better

पहले तो जान लीजिए दोनों फिल्म की कुछ बेहद खास बात फिर आपको बताएंगे अब तक की टक्कर का हाल।
ऐ दिल है मुश्किल
ऐ दिल है मुश्किल का ट्रेलर आ चुका है और इसमें वो सब है जो एक धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म में होना चाहिए - बेहतरीन स्टारकास्ट, खूबसूरत लोकेशन, दिल छू लेने वाला संगीत, प्यार, दोस्ती, रोमांस, डांस और फिर टूटा हुआ एक दिल जो संभाला जाए।
[#Review: ऐ दिल है मुश्किल ट्रेलर...एक 4.5 स्टार फिल्म का वादा]
बस इस बार शायद काफी दिल टूटे हैं क्योंकि फिल्म के ट्रेलर में कुछ गमगीन सी आंखे हैं बिल्कुल खाली सी, बिल्कुल हर किरदार ने आंखों से बाते की हैं।

शिवाय
तो बस जनाब, फिल्म के बारे में हाल ही में अजय देवगन ने बात करते हुए बताया कि फिल्म असली कहानी पर बनी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हमने एक आर्टिकल पढ़ा था, इंटरनेट पर और उसे पढ़कर हम सब चौंक गए। फिल्म बस उसी कहानी के इर्द गिर्द घूमती है।
[#Superhit: ये हैं 2016 के सबसे दमदार डायलॉग्स]

अब बात करते हैं फिल्म की अब तक की टक्कर की -
ट्रेलर
दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर आ चुका है। जहां शिवाय का ट्रेलर सिंगल लोगों को ज़्यादा पसंद आ रहा है वहीं ऐ दिल है मुश्किल का ट्रेलर रोमांस में डूबे जोड़ों को। वैसे भी दोनों ही फिल्मों का दर्शक वर्ग बिल्कुल अलग है। शिवाय जहां पूरी तरह एक्शन फिल्म है वहीं ऐ दिल है मुश्किल घोर रोमांटिक।

पोस्टर
शिवाय के एक के बाद एक कई पोस्टर आए और सब पर अजय देवगन और शिव जी ही भारी रहे। वहीं ऐ दिल है मुश्किल में प्यार और दोस्ती दोनों को पोस्टर पर जगह मिल चुकी है।

गाने
शिवाय के गाने जहां बिल्कुल अलग ज़ोन के हैं वहीं ऐ दिल है मुश्किल के गानों में प्रीतम ने काफी एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश पर विफल ही दिख रहे हैं।

स्टारकास्ट
ऐ दिल है मुश्किल की कास्ट शानदार है। मतलब कि बेहतरीन। बॉलीवुड के टॉप सितारे एक बार फिर एक साथ आ रहे हैं। वहीं शिवाय की स्टारकास्ट के बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता।

टाईटल ट्रैक
ऐ दिल है मुश्किल का टाईटल ट्रैक अरिजित की आवाज़ में है और अरिजित की आवाज़ में फिलहाल इस देश में कुछ भी बिक जाता है। वहीं शिवाय का टाईटल ट्रैक लोगों में ज़्यादा उत्सुकता नहीं जगा पाया जबकि बादशाह का रैप शानदार है।

लोकेशन
दोनों ही फिल्मों में लोकेशन काफी मेहनत से ढूंढी गई हैं और ये दोनों ही ट्रेलर में अच्छे से दिखाई दिया है।

मार्केटिंग
अभी तक दोनों ही फिल्मों ने मार्केटिंग नहीं शुरू की है। हालांकि शिवाय मार्केट के हिसाब से ज़्यादा बड़ी फिल्म नज़र आ रही है।

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर भी अजय देवगन स्टारर शिवाय को लेकर सुगबुगाहट ज़्यादा है। लेकिन करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के बाद चीज़ें बदलेंगी ज़रूर।
आपको दोनों में से कौन सी फिल्म ज़्यादा दिलचस्प लग रही है, हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X