#Record: अजय देवगन की शिवाय ने रूस्तम - मोहनजोदड़ो को पछाड़ा
अजय देवगन का शिवाय ट्रेलर रविवार को रिलीज़ हुआ है और रिलीज़ होने के 24 घंटे के अंदर ही इसने एकदम बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, शिवाय ट्रेलर को एक ही दिन में यूट्यूब पर 2.5 मिलियन बार देखा गया। पहले दिन किसी भी अजय देवगन फिल्म को देखे जाना वाला यह ऐसा पहला ट्रेलर है।
वहीं यूट्यूब पर लाइक बनाम डिसलाइक का अनुपात भी 97: 3 था। यानि कि हर 100 लोगों में 97 ने इसे पसंद किया और 3 ने नापसंद। और ये सक्सेस रेट असाधारण है।

अब बात करते हैं टक्कर की। तो शिवाय के ट्रेलर ने मोहनजोदड़ो और रूस्तम को भी हरा दिया। दरअसल, रूस्तम को 93 हज़ार लोगों ने पसंद किया वहीं मोहनजोदड़ो को 83 हज़ार लोगों ने और वो भी अपने ट्रेलर रिलीज़ के दिन से शिवाय ट्रेलर रिलीज़ तक।
[DHAMAKA: फिल्म रिलीज़ से पहले सुलतान से ज़्यादा कमाई - 350 करोड़]
इससे एक बात तो साफ है कि अजय देवगन की शिवाय, लोगों को काफी पसंद आ रही है। वैसे हाल ही में कुछ फिल्मों के ट्रेलर इतने शानदार आए हैं कि आप इनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। आपकी सुविधा के लिए हम आपको ऐसी 10 बेहतरीन फिल्मों के ट्रेलर यहां एक साथ दिखा रहे हैं।
#1 शिवाय
ट्रेलर के ओपनिंग में अजय देवगन जंजीरों में जकड़े नजर आएंगे। यहां आपको अजय देवगन के आंखों की गहराई देखने को मिलेगी। ट्रेलर में काफी एक्शन सीन्स हैं। फिल्म की कास्ट से लेकर फिल्म के लोकेशंस पर अजय देवगन ने काफी काम किया है। शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
#2 रूस्तम
टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता, अर्जन बावजा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक नेवी ऑफिसर की भूमिका में है और फिल्म 1959 के मशहूर नानावटी केस पर बनी है।
#3 पिंक
कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी दमदार होने वाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, पियूष मिश्रा जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखेंगे। ट्रेलर की बात की जाए तो फिल्म तीन लड़कियों की कहानी है। जिनके साथ कोई ऐसी घटना जुड़ी है, जो उन्हें कोर्ट- कचहरी ले जाता है।
#4 फ्रीकी अली
ट्रेलर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये इतना शानदार है। पहली बात तो ये कि फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक ज़बर्दस्त क्रिकेटर बने हैं, गली वाले, जिनका टैलेंट एक शानदार गोल्फर पहचान लेता है और उसके बाद शुरू होती है एक गैंगस्टर के गोल्फर बनने की कहानी जो वाकई काफी मज़ेदार है।
#5 हैप्पी भाग जाएगी
ट्रेलर देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे, फिल्म की कहानी भारत से शुरू होकर पाकिस्तान के लाहौर तक पहुंच जाती है। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। मुदस्सर अजीज के निर्देशक में बनी इस फिल्म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है।
#6 बार बार देखो
कहानी शुरू होती है कैटरीना कैफ यानि कि दिया के प्रपोज़ल से। वो जय से शादी करना चाहती है। लेकिन अब शादी वाले दिन जय शादी नहीं करना चाहता है। पर एक झपकी लगती है और उसे अपनी आने वाली ज़िंदगी दिख जाती है। पर क्या ये सच में झपकी थी या जय और दिया वाकई 2045 में पहुंच गए। ये तो फिल्म ही बताएगी
#7 अ फ्लाइंग जट
फिल्म में टाईगर श्राफ जट सुपरहीरो अवतार में नजर आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि बागी के बाद टाईगर को इस लुक में देखकर फैंस बेहद खुश होंगे। फिल्म में लीड एक्टर यानि की सुपरहीरो हैं टाईगर श्राफ, जबकि निगेटिव रोल में हैं ऑस्ट्रीलियन एक्टर/ रेसलर नाथन जोन्स (Nathan Jones)
#8 अकीरा
फिल्म में सोनक्षी सिन्हा नए एक्शन अवतार में नजर आएंगी। कोई शक नहीं कि ट्रेलर धमाकेदार है। ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होने वाली है। अकीरा तमिल Mouna Guru की हिंदी रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications







