शिवाय #Trailer से अजय देवगन ने फिर बदल डाला ट्रेंड
अजय देवगन का शिवाय ट्रेलर इस संडे को फ्रेंडशिप डे के मौके पर लॉन्च हो रहा है ये तो हम आपको बता चुके हैं। लेकिन कहां, ये जानकर आप भी थोड़ा चौंक जाएंगे। दरअसल, शिवाय का सबसे पहला ट्रेलर देखेंगे अजय देवगन के इंदौर फैन्स।
अब आप पूछेंगे क्यों! दरअसल, अजय देवगन का एक फैन क्लब है इंदौर में जिसे शायद अजय देवगन ने अब काफी स्पेशल फैन क्लब बना दिया है। ये फैन क्लब काफी समय से अजय देवगन से गुज़ारिश कर रहा था कि इंदौर आकर अपनी फिल्म प्रमोट करें।

बस अजय देवगन ने फैन्स का दिल रख लिया है और फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्हें सबसे बड़ा तोहफा देने का प्लान बना डाला। फिल्म का ट्रेलर इंदौर में ही लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश के बाकी फैन क्लब्स को भी यहां आकर इस इवेंट में शामिल होने की गुज़ारिश की गई है।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]
गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय दीवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है और करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के साथ क्लैश हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











