#BadaTrailer: शिवाय का अगला धमाका...ये लीजिए...ये रहा!
अजय देवगन की शिवाय का पहला ट्रेलर इंदौर में रिलीज़ कर दिया गया। लेकिन 2 मिनट के इस ट्रेलर में लोगों को केवल अजय देवगन की भरपूर झलक मिली। फिल्म क्या है और किसलिए है, ये अभी तक सस्पेंस रखा गया है। और इसका वाजिब कारण है।
कारण है अजय देवगन ने पहले ही शिवाय के तीन ट्रेलर प्लान किए थे। इसलिए पहले ट्रेलर में उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट की झलक दे दी है। और अब वो शिवाय के अगले ट्रेलर में जुट गए हैं।

अगर खबरों की मानें तो अगला ट्रेलर, फिल्म की रिलीज़ से कुछ दिन पहले रिलीज़ किया जाएगा। और इसमें फिल्म की कहानी को लेकर काफी हिंट दिए जाएंगे।
हालांकि पहले ट्रेलर में लोगों को फिल्म की कहानी भले ही ना समझ में आई हो लेकिन अजय देवगन का एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आया। वहीं पहले ट्रेलर से ये तो साफ हो गया है कि फिल्म शिव के बारे में नहीं है डायरेक्ट तो नहीं है।
हालांकि अजय देवगन का नाम फिल्म में शिवाय है, और फिल्म में शिव भगवान पर एक पूरी कविता है।
ना आदि ना अंत है उसका
वो सब का ना इनका उनका
वही शून्य है वही इकाय
जिसके भीतर बसा शिवाय
आंख मूंदकर देख रहा है
साथ समय के खेत रहा है
महादेव महा एकाकी
जिसके लिए जगत है झांकी
राम भी उसका रावण उसका
जीवन उसका मरण भी उसका
तांडव है और ध्यान भी वो है
अज्ञानी का ज्ञान भी वो है
इसको कांटा लगे न कंकर
रण में रूद्र घरों में शंकर
अंत यही सारे विघ्नों का
इस भोले का वार भयंकर
वही शून्य है वही इकाय
जिसके भीतर बसा शिवाय
गौरतलब है कि शिवाय का पहला ट्रेलर पूरी तरह से डरावने एवं खतरनाक स्टंट्स से भरा हुआ है। अजय देवगन ऊंची-ऊंची चट्टानों से कूदते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अजय भरपूर एक्शन करते भी नजर आ रहे हैं।
फिल्म में अजय देवगन के अपोज़िट दो हीरोइनें हैं - एरिका कार और साएशा सहगल। वहीं फिल्म में अजय देवगन की एक नन्हीं सी बच्ची भी है। ये भूमिका निभाई है एबीगेल ने। 28 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के साथ क्लैश हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications






