POSTER: पहली बार.. फिल्म की एक्ट्रेस के साथ 'शिवाय' अजय देवगन!
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह पोस्टर बेहद शानदार है और आपको फिल्म के लिए बैसब्र बना देगा। शिवाय दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है.. यानि की फिलहाल अभी लंबा वक्त है।

अजय देवगन 'शिवाय' की शूटिंग के लिए बुल्गेरिया में कर रहे हैं और वहां फिल्म की शूटिंग जारी है। समय समय पर अजय वहां से फिल्म शूटिंग के वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
[25 साल, पांच 100 करोड़ी फिल्में.. इस 'सुपरस्टार' का हिसाब- किताब!]
पोस्टर की बात करें तो यहां आप पहली बार अजय देवगन को एक्ट्रेस एरिका कार के साथ देख सकते हैं। जहां अजय देवगन बर्फ की चट्टान पर लटकी एरिका को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे साफ है कि फिल्म में एक्शन तो धमाकेदार होगा।
गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय उनका महत्त्वाकांक्षी डायरेक्शन प्रोजेक्ट है और वो इस फिल्म को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म दीवाली 2016 में रिलीज़ होने वाली होने वाली है। फैंस को इस फिल्म को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications














