#Poster: ट्रेलर से पहले, अजय देवगन का नया शिवाय सरप्राइज़
शिवाय ट्रेलर से पहले अजय देवगन ने नया सरप्राइज़ फैन्स को दिया है। ये है फिल्म का एक और पोस्टर जहां एक नहीं दो दो अजय देवगन नज़र आ रहे हैं। एक पूरी तस्वीर में अजय देवगन एक त्रिशूल जैसी किसी चीज़ के साथ नज़र आ रहे हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में केवल उनकी आंखें दिख रही हैं जो गंभीर भी हैं और डरा भी रही हैं। फिल्म दीवाली पर रिलीज़ होगी और माना जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन करेगी।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]
फिल्म का ट्रेलर इंदौर में ही लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश के बाकी फैन क्लब्स को भी यहां आकर इस इवेंट में शामिल होने की गुज़ारिश की गई है। ऐसा इंदौर के एक फैन क्लब की गुज़ारिश पर किया गया है।
शिवाय का ट्रेलर रविवार को लॉन्च किया जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर अजय देवगन काफी मीडिया फ्रेंडली हो गए हैं। वहीं सोशल नेटवर्क पर भी उनकी उपस्थिति देखी जा रही है।
[#Vote: अजय देवगन और आलिया भट्ट क्या कर पाएंगे गोलमाल अगेन?]
दूसरी तरफ अजय देवगन ने फैन्स के साथ बातचीत करना भी शुरू कर दिया है। जानिए हाल ही में आई फिल्मों की बेहतरीन प्रमोशन टेक्नीक -


Click it and Unblock the Notifications

