..................... Shivaay latest news in hindi Vir Das plays parallel lead - Hindi Filmibeat

DHAMAKA: शिवाय के लिए अजय देवगन का 'वीर' दांव

[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन स्टारर शिवाय का शुभारंभ हो चुका है और फिल्म के लिए अब अजय देवगन ने वीर दास को साइन किया है। वो भी पैरेलल लीड के लिए। वीर दास जो आज तक कॉमेडी करते नज़र आए हैं। और हमें लगता है कि इमेज मेकओवर की ये ट्रिक अजय देवगन के बहुत काम आने वाली है।

याद करिए जब ऋषि कपूर अग्निपथ के रौफ लाला बने थे। या फिर वरूण धवन बदलापुर के रघु बने। तो इसी ट्रिक के साथ गो गोआ गॉन और अमित साहनी की लिस्ट जैसी फिल्मों में कॉमे़डी करने वाले वीर दास अब शिवाय में अजय देवगन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले हैं।

वैसे भी अजय देवगन की शिवाय अपनी शूटिंग शुरू होने के साथ ही काफी पॉपुलर हो चुकी है। फिल्म का मुहूर्त शॉट लाइव दिखाया गया वहीं फिल्म का टीज़र भी काफी पहले निकाला जा चुका है। अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर धीरे धीरे स्थिति क्लियर हो रही हैं।

शिवाय 2016 की दीवाली पर करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल से टक्कर लेती दिखेगी। फिल्म को लेकर अफवाहें हैं कि फिल्म मेलूहा के मृत्यूंजय पर आधारित है। और अजय देवगन का फर्स्ट लुक देखकर करण जौहर की शुद्धि जो लगभग इसी थीम पर थी लगभग कैंसिल हो चुकी है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X