#Patkhani: अजय देवगन की शिवाय ने सुलतान को पछाड़ा...बस 4 दिन!
4 दिन, केवल 4 दिन लगे और अजय देवगन की शिवाय ने सलमान खान सुलतान को पटखनी दे दी। इतना ही नहीं, शिवाय मोहनजोदड़ो और रूस्तम को पहले ही पटखनी दे चुकी है।
दरअसल, सारी फिल्मों को पछाड़ते हुए अजय देवगन की शिवाय का ट्रेलर, बॉलीवुड का सबसे पसंद किया जाने वाला ट्रेलर बन गया है। अभी ट्रेलर इसी रविवार को रिलीज़ हुआ है।
पहले 24 घंटे के अंदर, शिवाय के ट्रेलर को मोहनजोदड़ो और रूस्तम से ज़्यादा देखा गया, फिर इसे उससे ज़्यादा लोगों ने पसंद किया। और अब हाल ही में रिलीज़ हुई सारी फिल्मों को पछाड़ते हुए, शिवाय का ट्रेलर बॉलीवुड का सबसे ज़्यादा पसंद किया गया ट्रेलर बन गया है।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये ट्रेलर रणबीर कपूर - ऐश्वर्या राय स्टारर ऐ दिल है मुश्किल के आगे कितना टिकता है। खासतौर से तब जब अजय देवगन की शिवाय 28 अक्टूबर को ऐ दिल है मुश्किल से क्लैश हो रही हो।
देखिए हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर का रिपोर्ट कार्ड। सबसे ऊपर हैं शिवाय और टाईगर श्रॉफ का रिपोर्ट कार्ड देखकर आपको मज़ा ही आ जाएगा -


Click it and Unblock the Notifications