आमिर खान के बाद संजय दत्त निभाएंगे पिता का रोल..फिल्म हुई फाइनल!
संजय दत्त जल्द ही ओम्ग कुमार की फिल्म भूमि में एक पिता की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी की भूमिका में शिवाय एक्ट्रेस शयेशा सहगल नजर आयेंगी।
संजय दत्त जेल से बाहर ही एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं। खबर है कि संजय दत्त जल्द ही सरबजीत निर्देशक ओमंग कुमार के साथ फिल्म 'भूमि' में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में संजय दत्त एक पिता की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी एक एक टीनेजर बेटी और पिता की है।
इस खबर की पुष्टि खुद संजय दत्त ने करते हुए कहा कि बात की 'मैं एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में था जो स्क्रीन पर मेरी इमेज के उलट हो। मैं कुछ अलग करने की सोच रहा था। 'भूमि'एक भावनात्मक और संवेदनशील ड्रामा है।यह बेटी और पिता के रिश्ते के ईर्द-गिर्द घूमती है।
बता दें, इस फिल्म में संजय दत्त की बेटी की भूमिका शिवाय एक्ट्रेस सायेशा सहगल निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग आगामी फरवरी 2017 में शुरू होगी।
आगे जानिये संजय दत्त की आने वाली फिल्मो की लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications











