OUCH.. अजय देवगन के साथ धमाकेदार डेब्यू.. लेकिन चाहिए तो सिर्फ शाहरूख खान!
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की एरिका कार का कहना है कि- मैं उम्मीद करती हूं कि शाहरूख खान को शिवाय में मेरा काम पसंद आए.. और किसी दिन वे मुझे अपनी फिल्म में काम करने के लिए कॉल करें.. हम्मम.. हर न्यूकमर की तरह एरिका भी शाहरूख की बहुत बड़ी फैन हैं।
[शाहरूख- सलमान- अक्षय कुमार.. जब हुआ जोरदार टक्कर..]
एरिका ने एक इंटरव्यू के दौरान माना कि वे बॉलीवुड में अपने पांव जमाना चाहती हैं। एरिका ने खुद को लकी माना कि उन्हें अजय देवगन की फिल्म शिवाय से डेब्यू करने का मौका मिल रहा है। बहरहाल, देखते हैं शाहरूख खान के साथ उनका काम करने का ख्वाब कब तक पूरा होता है..

बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं शाहरूख खान-
डियर जिंदगी
इंग्लिश- विंग्लिश फेम निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट को लॉक किया गया है। यह एक अलग तरह की लव- स्टोरी होगी। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।
[शाहरूख खान.... और 150 करोड़ बजट की रोमांटिक फिल्म!]
रईस
राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरूख का काफी डार्क किरदार दिखाया गया है। फिल्म ईद के मौके पर इस साल रिलीज होने वाली थी। अब 26 जनवरी को रिलीज होगी।
द रिंग
वहीं, शाहरूख खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज हो सकती है।
आनंद एल राय की फिल्म
शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म भी कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म एक बौने आदमी पर होगी। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख खान कैमियो करते दिखेंगे। माना जा रहा है वह फिल्म में ऐश के पति बने हैं।
डॉन 3
हमें पता है कि फिल्म से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आई है,, लेकिन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इतना तो फाइनल कर ही दिया है कि डॉन 3 में शाहरूख खान फाइनल हैं।
आदित्य चोपड़ा की फिल्म
साल 2017 के अंत तक शाहरूख को लेकर आदित्य चोपड़ा अगली फिल्म की शुरूआत करेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसमें शाहरूख योद्धा का किरदार निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications






















