"मुझे ऐश्वर्या से बहुत प्यार है पर अब सुलतान देखनी ही है"
अजय देवगन स्टारर शिवाय की विदेशी एक्ट्रेस एरिका कार ने बॉलीवुड और यहां की फिल्मों के बारे में बात की। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर भी बात की।
अजय देवगन स्टारर शिवाय की विदेशी एक्ट्रेस एरिका कार ने बॉलीवुड और यहां की फिल्मों के बारे में बात की। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर भी बात की। एरिका ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में काफी मज़ा आ रहा है।
हिंदी फिल्मों पर बात करते हुए एरिका ने कहा कि देवदास देखने के बाद उन्हें ऐश्वर्या राय से प्यार हो गया था। हालांकि अब उनकी अगली फिल्म सुलतान होगी क्योंकि उन्हें सुलतान देखनी ही है।

वहीं एरिका ने बाजीराव मस्तानी और 3 इडियट्स भी देखी है। और लोग उनसे एक और हिंदी फिल्म क्वीन देखने को कह रहे हैं।शिवाय के बारे में बात करते हुए एरिता ने बताया कि इस फ़िल्म में सिर्फ वही नहीं, बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड मार्चिन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
[#Dilwale: अजय देवगन दिखाया बड़प्पन - ऐ दिल है मुश्किल को मौका दो!]
अजय देवगन शूटिंग के बाद एक दिन एरिका के बॉयफ्रेंड मार्चिन को ध्यान से देख रहे थे। अजय ने उनसे पूछा कि मेरी फ़िल्म में काम करना चाहोगे, तो मार्चिन ने कहा कि क्यों नहीं।
मार्चिन भले ही पेशे से वकील हैं, लेकिन मार्चिन को भी अभिनय में मजा आता है। सो वह तुरंत तैयार हो गये। वैसे केवल एरिका ही नहीं हैं जो विदेश से आकर बॉलीवुड के प्यार में पड़ गईं।
[Ouch: सनी लियोन के साथ ये बॉलीवुड में क्या हो गया!]
ऐसी हसीनाओं की लंबी चौड़ी लिस्ट है -
कैटरीना कैफ
हां बहुत लोगों का दिल यही सोचकर टूट जाता होगा कि कैटरीना कैफ अपनी नहीं हैं। कैटरीना ब्रिटेन की एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
जैकलीन फर्नांडीज़
कैटरीना की पूरी कॉपी हैं जैकलीन फर्नांडीज़। आजकल कैटरीना का रिप्लेसमेंट कह लीजिए। जैकलीन मिस श्रीलंका बन कर फेमस हुई थीं।
एली अवराम
बिग बॉस में सलमान का मन एली लगाए रखती थीं लेकिन वो स्वीडन की मॉडल हैं। हालांकि वो मुंबई में बस चुकी हैं।
एमी जैक्सम
एमी जैक्सन साउथ की सुपरस्टार हो चुकी हैं। लेकिन एमी भी कैटरीना की तरह ब्रिटेन की मॉडल हैं।
एविलिन शर्मा
एविलिन नौटंकी साला में नज़र आई थीं और नोटिस भी की गईं। इसके बाद ये जवानी है दीवानी की लारा बनकर उन्होंने होश उड़ा दिए थे। एविलिन जर्मनी की मॉडल हैं।
नरगिस फखरी
नरगिस फखरी ने इम्तियाज़ अली की रॉकस्टार से डेब्यू किया था। नरगिस अमरीकी मॉडल हैं।
जिसेल मोनटीरियो
इम्तियाज़ अली की लव आजकल की जिसेल मोनटीरो को तो कोई नहीं भूला होगा। जिसेल उसके बाद कहीं नहीं नज़र आईं। वो ब्राज़ील की मॉडल हैं।
बारबरा मोरी
बारबरा मोरी ने ऋतिक रोशन की काइट्स से डेब्यू किया था। वो मेक्सिको की एक्ट्रेस हैं।
सनी लियोन
सनी तो खैर अपनी ही हैं। सारे कनाडा वाले होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications





















