शिवसेना सांसद ने कंगना रनौत पर कसा तंज, 'हाथरस घटना पर क्यों मुंह में दही जमा रखा'

हाथरस मामले पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिना नाम लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत को खरी खोटी सुनाई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जो कंगना कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस को कोस रही थीं। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था, क्या हाथरस मुद्दे पर उनकी मुंह में दही जम गई है, उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर। बता दें इन दिनों हाथरस कांड को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार और यूपी पुलिस घेरे में हैं। परिवार का आरोप है कि 19 साल की दलित पीड़िता की मौत के बाद यूपी पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार किया और परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के साथ गैंगरेप 14 सितंबर 2020 को हुआ था।

kangana ranaut

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- कंहा गई बुलंद आवाज
प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को ट्वीट किया। इस ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए वह लिखती हैं- दिन रात मुंबई पुलिस को कोसने के लिए जिन्हें Y+ सिक्योरिटी मिल गई। जो महिलाओं की बुलंद आवाज बनकर मुख्यमंत्री और राज्य के बारे में आपत्तिजनक बयानबाजी कर रही थी। अब उनके में मुंह में दही जम गई है क्या, उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज
प्रियंका चतुर्वेदी के अगले ट्वीट में कंगना का नाम लिए बिना उनकी फिल्म मणिकर्णिकां द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर तंज कसा है। प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, झांसी की वीर रानी और झांसों की इकलौती रानी में जो जमीन आसमान का अंतर है अब समझ आ गया होगा।

हाथरस कांड पर कंगना रनौत ने किया था ये ट्वीट
कंगना रनौत ने 30 सिंतबर को हाथरस मामले पर एक ट्वीट किया था। कंगना ने ट्वीट किया, मुझे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भरोसा है। मैं मांग करती हूं हाथरस गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों को भी हैदराबाद गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों को जैसी सजा दी जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X