सुशांत सिंह राजपूत दिमागी तौर पर ठीक नहीं था, सेट पर अजीब हरकतें करता था - संजय राउत के खुलासे
शिव सेना लीडर संजय राउत ने सामना के एक कॉलम में एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की ज़िंदगी पर अपनी टिप्पणी दी है। उनका कहना है कि वो एक फिल्म बना रहे थे जिसमें वो सुशांत को कास्ट करना चाहते थे।
लेकिन संजय का कहना है कि उनके दोस्तों ने उन्हें इस फैसले पर दोबारा सोचने पर मजबूर किया। उन्होंने कई लोगों से सुना कि सुशांत का संतुलन ठीक नहीं है।

संजय ने बताया कि ना केवल सुशांत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था बल्कि वो सेट पर काफी अजीब हरकतें करता था जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती थी। यही सब सुनकर संजय ने सुशांत को फिल्म में लेने का फैसला बदल दिया।
संजय राउत ने इस कॉलम में लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपना करियर खुद ही तबाह कर लिया। इसी परेशानी के चलते हो सकता है कि उसने अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली हो।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












