शिवसेना-कंगना के बीच जुबानी जंग: अब कंगना रनौत को कहा- 'मेंटल वुमन, महाराष्ट्र में रहने का हक नहीं'
एक बार फिर शिवसेना ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर टिप्पणी की हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर मुखर होकर बोलने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनो कई मुद्दों पर बोलती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड माफिया, फिर मुंबई पुलिस और अब नेताओं पर भी कहती नजर आ रही हैं। इस बयानबाजी के बीच कंगना पीओके वाले बयान पर ट्रोल भी हुईं। शिवसेना ने इस बयान पर एक्ट्रेस की आलोचना की।
इसी राह में शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना रनौत पर अपमानजनक टिपण्णी तक कर डाली। लेकिन एक बार फिर शिवसेना ने एक्ट्रेस कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सोमवार को शिवसेना ने कंगना को मेंटल वुमन यानी पागल महिला तक कह दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र में रहने का कोई हक नहीं है।
Recommended Video
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में इस तरह की टिप्पणी की। इसमें कहा गया कि महाराष्ट्र के बारे में ऐसे बयान (POK वाला स्टेटमेंट)देने वालों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। आखिर क्यों मुंबई की पाकिस्तान वाले कश्मीर से तुलना की गई।


Click it and Unblock the Notifications











