मेरी फिल्म जोकर कॉमेडी नहीं हैः शिरीष कुंदर
फिल्म जोकर के साथ पांच साल के बाद वापसी कर रहे निर्माता शिरीष कुंदर का कहना है कि उनकी यह महत्वकांक्षी 3डी फिल्म कोई हास्य फिल्म नहीं है जैसा कि उसके नाम से लगता है।
फराह खान के पति कुंदर फिल्म को साल के मध्य तक रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हांटेड, रावन और डॉन 2 के बाद यह चौथी भारतीय फिल्म होगी जो 3डी और 2डी दोनों में एक साथ रिलीज हो रही है।
कुंदर ने ट्विटर पर लिखा है, जोकर में थोड़ी बहुत कॉमेडी है लेकिन ये कॉमेडी फिल्म नहीं है। हो सकता है जोकर के नाम के चलते लोग इसे हास्य फिल्म मान रहे हैं। लेकिन यहां तक कि मेरा नाम जोकर भी हास्य फिल्म नहीं थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications