नशे में धुत्त फराह के पति का धमाल
फराह खान ने फिल्म ओम शांति ओम का निर्माण कर एक फाइव स्टार होटल में फैशन शो का आयोजन किया, लेकिन वहां उसके फिल्म एडिटर पति शिरिष कुंदर ने शराब के नशे में जो धमाल मचाया, उससे फराह के दिलो दिमाग में ही अशांति छा गई. इतना ही नहीं पार्टी में मौजूद लडकियों से भी शिरिष ने छेडछाड की, जिससे फराह को शर्मिंदगी भी उठानी पडी.
इस पार्टी में जब शराब का दौर चला तो शिरिष ने जमकर शराब पी ली और वह नशे में पूरी तरह धुत्त होकर अपना होशोहवास गंवा बैठा और इसके बाद उसने धमाल मचाना शुरु कर दिया. वह वहां मौजूद लडकियों व माडलों को भी घूर घूर कर देखने लगा और उनसे लिपटने की कोशिश कर रहा था. बताया जाता है कि शिरिष एक लडकी के बेहद पास आकर उसके साथ गलत हरकत करने लगे. लेकिन उस लडकी ने समझदारी दिखाते हुए शिरिष से कुछ नही कहा. इतना ही होता तो गनीमत थी, इसके बाद शिरिष ने एक टीवी चैनल की महिला रिपोर्टर को जो कि उसका इंटरव्यू लेना चाह रही थी, उसे दबोच लिया और उसका चुंबन लेने लगा. उसकी इस हरकत पर जब कुछ फोटोग्राफर उसकी फोटो खींचने लगे तो वह फिर वहां से भाग गया और वह महिला टीवी रिपोर्टर भी गायब हो गई.
फराह को जब शिरिष की इस हरकत का पता चला तो वह बहुत गुस्से में आ गई लेकिन शिरिष को नशे में देखकर वह कुछ बोली नहीं, हां उसने अपने देवर अश्मित कुंदर को हिदायत दी कि वह शिरिष का ध्यान रखे.
फिल्म ओम शांति ओम अभी प्रदर्शित भी नहीं हुई है और शिरिष कुंदर इतना धमाल मचा रहे हैं तो फिल्म के प्रदर्शन के बाद वे कितना धमाल मचायेंगे, यह सोचने वाली बात है.


Click it and Unblock the Notifications